MS Dhoni Birthday:आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी

By New31 Uttarakhand

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। एमएस धोनी किक्रेट की दुनिया का बड़ा नाम हैं। इसी वर्ष धोनी की कप्तानी में पांचवीं बार टीम इंडियन प्रीमियर लीग की चैंपियन बनी है। धोनी ने इस लीग में 250 मैचों में 5082 रन बनाए हैं। धोनी को ‘कैप्टन कूल’ कहा जाता है। विश्व कप हो या आईपीएल हो, धोनी अपने शानदार प्रदर्शन के लिए लोकप्रिय हैं. लेकिन खिलाड़ी होने के साथ एमएस धोनी एक सफल बिजनेसमैन भी हैं।

ये तो सभी जानते है की महेंद्र सिंह धोनी रांची के रहने वाले हैं। वहां उनका महल जैसा आलीशान बंगला है। वर्ष 2017 में धोनी इस बंगले में शिफ्ट हुए थे। उनके घर का नाम ‘कैलाशपति’ है। इसके पहले धोनी रांची के हरमू हाउसिंग के तीन मंजिला मकान में रहा करते थे।धोनी का मुंबई में भी एक बंगला हैं। इसके अलावा देहरादून में भी धोनी का खूबसूरत बंगला है, जिसे उन्होंने वर्ष 2011 में लगभग 17.8 करोड़ रुपये में खरीदा था।अपनी मेहनत से आज इस मुकाम पर पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी सभी के दिलों में राज करते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.