सांसद तीरथ सिंह रावत का हुआ जोरदार स्वागत ,कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत

By New31 Uttarakhand

आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के सांसद तीरथ सिंह रावत के रामनगर पहुंचने पर स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल,जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर अध्यक्ष मदन जोशी एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत सहित कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाते हुए उनका जोरदार स्वागत किया .

बता दे की सांसद तीरथ सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आपसी मनमुटाव भुलाकर संगठन हित में कार्य करने की अपील की तो वहीं उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने बजट में सभी वर्गों का ख्याल करते हुए बजट पेश किया .

YOUTUBE

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बजट को लेकर विपक्ष भी सहमत है लेकिन विपक्ष में रहकर विपक्ष की भूमिका निभा रहा है उन्होंने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के मॉडल को लेकर जनता के बीच जाएगी और पिछले चुनाव की अपेक्षा इस चुनाव में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर केंद्र में सरकार बनाएगी .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.