पहाड़ों पर कल शाम के समय हुई मूसलाधार बारिश का असर हल्द्वानी में देखने को मिला है, दरअसल काठगोदाम स्थित कलसिया नाला, देवखड़ी नाला और रकसिया नाला पूरी तरह से उफान पर है आपको बता दे कलसिया नाले के किनारे रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर काठगोदाम नगर पालिका इंटर कॉलेज में शिफ्ट कर दिया गया है उधर सूचना मिलते ही मौके पर हल्द्वानी विधायक सुमित हृदेश भी काठगोदाम पहुँचकर स्थानीय लोगो के बीच मौजूद रहे।
तो वही दूसरी तरफ देवखड़ी नाले के उफान पर आने से एक बाइक सवार युवक उसमे बह गया। जिसकी तलाश में पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है वही मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, और तहसीलदार सचिन कुमार लगातार खोजबीन में जुटे हुए हैं हालाँकि काठगोदाम थाना पुलिस भी लगातार युवक की तलाश कर रही है। साथ ही भारी बारिश के चलते गौला नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के पास सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे चैनेलाइज के काम में भी दिक्कत आने लगी क्योंकि नदी का जलस्तर बढ़ रहा था। इसलिए सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला और उनकी टीम ने तत्काल नदी से पोकलैंड मशीनों को हटा लिया।