हिंदी सिनेमा गायक मीका सिंह बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं | इसके लिए मीका का स्वयंवर ‘मीका दी वोटी’ टीवी पर शुरू होने जा रहा है | बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह यूं तो अपने गानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं | लेकिन इस बार मीका सिंह का नाम किसी और वजह से चर्चा में बना हुआ है | दरअसल इस बार मामला मीका के स्वयंवर का है | विवादों के घेरे में रहने वाले मीका सिंह ने अब शादी करने का प्लान बनाया है | जिसके लिए मीका सिंह का स्वयंवर शो टीवी पर टेलीकास्ट किया जाएगा और इस शो का नाम स्वयंवर मीका दी वोटी है | हाल ही में मीका के इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया है |
गौरतलब है कि सिंगर मीका सिंह ने अपने स्वयंवर शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है | इस प्रोमो की शुरुआत में आपको हिंदी सिनेमा जगत मशहूर गायक शान ये कहते हुए नजर आ रहे हैं, कि जितना मैं मीका पाजी को जानता हूं | उसके के हिसाब से उनके दिल में एक ही ख्याल है | उसके बाद इस प्रोमो में 4-5 लड़कियां एक साथ एंट्री करती दिखाई देती है | जिनमें से एक लड़की मीका सिंह से यह कहती हुई नजर आ रही है कि आप मुझे पालकी में लेके जाएंगे | इसके अलावा दूसरी लड़की प्यार से मीका के गालों की खींचते हुए उन्हें कोलकाता के मिस्टी रोसुगुल्ले की तरह बता रही हैं | तो वहीं तीसरी लड़की घुटनों पर बैठकर कर मीका सिंह से अपने प्यार का इजहार करती है और आई लव यू मीका सिंह बोल देती है | इस पर मीका सिंह काफी शर्मा जातें और अपनी नजरें नीचे कर लेतें हैं |
इस दिन शुरू होगा मीका का स्वयंवर
जिस तरह से फैन्स को मीका सिंह के नए गाने का इंतजार रहता था | ठीक उसी तरह मीका के स्वयंवर को लेकर फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं | मालूम हो कि स्वयंवर मीका दी वोटी अगले महीने की 19 तारीख से शुरू होने वाला है | जिसका टेलीकास्ट स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 8 बजे से किया जाएगा | मीका के इस स्वयंवर शो में 12 लड़कियों ने भाग लिया है, जोकि की देश के अलग-अलग कोने से आती है | ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा की, इन 12 कुंवारी कन्याओं में से कौन मीका सिंह की दुल्हनिया बनेगी |

Date : 27-May-2022
Penned by Reeta Joshi