उत्तराखंड में आज तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

By New31 Uttarakhand

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है तो कई राज्य अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। वही इस बीच मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिमी तट पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। तो वही दूसरी तरफ उत्तराखंड में भले ही अभी मानसून पहुंचने में दो दिन का समय बाकी है। लेकिन आज बुधवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज बारिश होने के आसार हैं। साथ ही मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चम्पावत, टिहरी और पौड़ी जिले में बिजली चमकने के साथ कई दौर की तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया।

हालाकि मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा। वही बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। दरअसल मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया की उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से 28 जून को प्रवेश करेगा। इससे पहले कुछ जिलों में कहीं-कहीं प्री-मानसून की तेज बारिश होने की भी संभावना है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.