उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा को दो-तिहाई बहुमत मिले पर इसके बाद भी भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर अभी भी अपना निर्णय नहीं ले पाई है|
इसी को देखते हुए दिल्ली में आज भाजपा की अहम बैठक अमित शाह के आवास पर होगी| केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार
रात को दिल्ली पहुंचे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक भी दिल्ली गए हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सतपाल महाराज पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।
इसके साथ ही सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और अजय भट्ट भी बैठक में शामिल हैं। ये चारों नेता रविवार को केंद्रीय नेताओं के साथ होने वाली बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
यह बैठक गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हो रही है|
भाजपा की मुख्यमंत्री की शपथ को लेकर तैयारिया शुरू
विधानसभा चुनाव का परिणाम आए करीब नौ दिन बीत चुके है, लेकिन भाजपा विधायक दल के नेता को लेकर निर्णय नही ले पा रही है, वहीं पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षकों का पहले
आज देहरादून पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन यह टल गया, अब समझा जा रहा है कि पर्यवेक्षक सोमवार को पहुंचेंगे या फिर मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई
जा सकती है। साथ ही उधर भाजपा मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में लग गई है, पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए परेड मैदान का चयन किया है| समारोह में
प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ,गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपाशासित राज्यों के मुख्यमंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेताओ के शामिल होने की संभावना है|
Date – 20 march 2022
Penned By :- Reeta Joshi