हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र के नैनीताल रोड में आवासीय कॉलोनी में मकान पुनर्निर्माण के नाम पर अवैध रूप से मस्जिद बनाई जा रही थी, जिसकी सूचना पर मौके पर पहुंची जिला प्रशासन की टीम ने मकान को सील कर दिया है, साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
बता दें की सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि नैनीताल रोड में आवासीय कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा मकान पुनर्निर्माण की आड़ में मस्जिद का स्वरूप दिया जा रहा था, जिसकी सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीम ने निर्माण कार्य को सील कर दिया गया है,वहीं सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह ने बताया कि जांच पड़ताल में पता चला कि भूमि नजूल की है, जहां व्यवसायिक बेसमेंट बनाकर निर्माण किया जा रहा था ,और निर्माण का स्वरूप मस्जिद के स्वरूप में दिया जा रहा था .
इसके अलावा उक्त भूमि के ठीक सामने नजूल भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से निर्माण के लिए खुदाई का काम भी किया जा रहा था ,जहां नगर निगम की टीम को मौके पर बुलाकर उक्त कार्य को रुकवा कर पूरे मामले की जांच नगर निगम को दे दी गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि अवैध रूप से चल रही किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ,फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.