आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुआ देवभूमि का लाल,देश की रक्षा करते हुए दिया प्राणों का बलिदान

By New31 Uttarakhand

एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है ,बता दें की उत्तराखंड का एक लाल जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गया हैं,जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के गैरसैंण के रहने वाले रुचिन सिंह रावत जम्मू के राजौरी में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। बता दें की वो गैरसैंण ब्लॉक के कुनिगाड गांव के रहने वाले थे।वहीं रुचिन अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी व चार वर्षीय बच्चे को छोड़ गए हैं, रुचिन जम्मू कश्मीर के उधमपुर यूनिट में थे तैनात.

बता दे की वो 9 पैरा में कमांडो थे।साथ ही आपको बता दें की मुख्यमंत्री धामी ने भी फेसबुक पोस्ट कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करी है। उन्होंने लिखा है की ,जम्मू-कश्मीर के राजौरी में हुई आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखण्ड के लाल, चमोली निवासी लांस नायक रुचिन सिंह रावत जी के शहीद होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ.

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूत को मेरा शत-शत नमन!,न्यूज़ 31 उत्तराखंड भी शहीद रुचिन सिंह रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करता है ,और ऐसे वीर सपूत को शत -शत नमन करता है .

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.