तिरुपति मंदिर में कैसे मची भगदड़, हादसे से उठे कई सवाल

By New31 Uttarakhand

आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बुधवार देर रात को भगदड़ मच गई. आपको बता दे इस भगदड़ में अभी तक 6 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि इस हादसे के बाद (TTD) यानी तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के बोर्ड मेंबर भानु प्रकाश रेड्डी ने सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगी है। दरअसल तिरुपति मंदिर में बुधवार देर रात एकादशी दर्शन के लिए भीड़ जुटी थी. लेकिन जब भी श्रद्धालु मंदिर में जाते हैं तो सबकी तमन्ना दर्शन करने की होती है, इसी के चलते मंदिर में दर्शन करने के लिए लोग लंबी कतार में टोकन लेने के लिए कतार में लग गए। वही मिली जानकारी के मुताबिक, टोकन लेने के लिए लगभग 4 हजार लोग लंबी कतार में लगे थे और महज 91 काउंटर टोकन देने के लिए लगाए थे. लेकिन देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ मच गई. इस भीड़ में महिलाएं, बुजुर्ग सभी शामिल थे. लोगों को पट्टीडा पार्क जाने के निर्देश दिए गए थे और पट्टीडा जाने में ही भगदड़ मची और इस भगदड़ में लोग एक-दूसरे पर चढ़ गए और इसी दौरान 6 लोगों की मौत हो गई.

हालांकि इस हादसे के बाद TTD बोर्ड मेंबर भानु प्रकाश रेड्डी ने कहा, की मंदिर में एकादशी दर्शन के लिए टोकन बांटे जा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने 91 काउंटर खोले थे. ये बहुत दुखद है की भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए जिन्हे मेडिकल फेसेलिटी दी जा रही है। साथ ही उनका ये भी कहना है की आज तक टीटीडी के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ है। हालांकि इस हादसे के लिए उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से माफी मांगी। दरअसल तिरुपति हादसे के बाद सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हर तरफ लोग भाग रहे हैं, कुछ लोग एक-दूसरे को CPR दे रहे हैं. साथ ही 4 हजार लोगों को जब एक साथ पट्टीडा पार्क में जाने के लिए कहा गया तब कैसे भगदड़ मच गयी।

लेकिन इस हादसे के बाद कुछ सवाल है जिनका जवाब मिलना बेहद जरुरी है जैसे की-

तिरुपति हादसे का जिम्मेदार कौन है ?
टिकट के लिए सिर्फ 91 काउंटर ही क्यों?
टोकन देने में इतनी बदइंतजामी क्यों?
पट्टीडा पार्क में कतार लगाने का फैसला क्यों किया गया ?
4000 लोगों को शिफ्ट करने का फैसला आखिर किसका था?
आखिर श्रद्धालुओं की मौत की जिम्मेदारी अब कौन लेगा?

ये वो सवाल है जो सभी के मन में उठ रहे है। हालांकि इस हादसे के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा की , इस हादसे से वो हैरान हो गए हैं. उनमें से कुछ की हालत गंभीर होने की सूचना के मद्देनजर, उन्होंने उच्च अधिकारियों को मौके पर जाने के निर्देश दिए ताकि घायलों को बेहतर मेडिकल फेसिलिटी दी जा सके. साथ ही वो समय-समय पर जिला और टीटीडी अधिकारियों से बात कर रहे है और स्थिति का लगातार जायजा ले रहे है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.