मनाली, मसूरी, नैनीताल सब फेल…दिल्ली-NCR राज्यों में 2 दिन रहेगा सर्दी का सितम, लेकिन सताएगी घने कोहरे की मार

By New31 Uttarakhand

देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर राज्‍य भी लगातार ठंड की आगोश में है. कई द‍िनों से लगातार कड़कड़ाती ठंड का स‍ितम जारी है. ठंड इस कद्र बढ़ गयी है क‍ि वह अपने पुराने सभी र‍िकॉर्ड को तोड़ती जा रही है, वहीं रात से ही कोहरा वायुमंडल को घेर रहा है. विजिबिलटी 50 मीटर से भी कम दर्ज की जा रही है.

YOUTUBE

दिल्‍ली की ठंड आए द‍िन नए र‍िकॉर्ड स्‍थाप‍ित कर रही है. आपको बता दें कि राजधानी के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया…वहीं रविवार की सुबह भी सर्दी में कोई कमी नहीं है. घना कोहरा छाया हुआ है. हालांकि आज छुट्टी का दिन होने के कारण लोग घरों में हैं. मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है, जिसमें चेतावनी दी गई है कि घना कोहरा, ठंड और शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अधिकांश स्थानों तथा जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्यटन स्थलों की तुलना में भी कम है. मध्य दिल्ली के रिज मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. राजस्थान में वनस्थली (1.7 डिग्री सेल्सियस), सीकर (एक डिग्री सेल्सियस), पिलानी (0.6 डिग्री सेल्सियस) और चुरू (0 डिग्री सेल्सियस) सहित केवल कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान औसत से काफी कम दर्ज किया गया.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.