हल्द्वानी में ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर की लाश यातायात नगर में कंपनी के कार्यालय के पास उसके कमरे में फांसी के फंदे में लटकी मिली। आपको बता दे पुलिस को कमरे की जांच के दौरान एक सुसाइड नोट भी मिला। दरअसल सुसाइड नोट में मैनेजर ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी तक परिजनों ने पुलिस को इस सम्बन्ध में तहरीर नहीं सौंपी है। बता दे कोतवाली पुलिस के अनुसार आकाश सिंह पुत्र राजनेत सिंह गनीपुर डबरहा तिलकहरा आजमगढ़ का रहने वाला था। साथ ही वो टीसीआई फ्राइट कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। कंपनी का एक ऑफिस यातायात नगर में हैं। वह यातायात नगर में कंपनी के पास ही कमरा लेकर रह रहा था।
लेकिन सोमवार सुबह जब वह ऑफिस नहीं आया तो कंपनी का कर्मचारी रामवीर सिंह आकाश के कमरे में गया। तभी आकाश का शव पंखे में लटका मिला। जिसके बाद इसकी सुचना उसने टीपीनगर पुलिस को दी। वही पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा। जहा डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया और पुलिस ने इसकी सुचना परिजनों को दी। वही कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवक के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। साथ ही ये भी कहा कि उसकी शादी आठ महीने पहले ही हुई थी। सुसाइड नोट में उसने अपने मरने का कारण पत्नी और ससुराल पक्ष को बताया है। लेकिन परिजनों की ओर से अब तक तहरीर नहीं मिली है। जिसके चलते पुलिस ने सुसाइड नोट को सील कर मालखाने में रखवा दिया है।