मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को एक-दूसरे को डेट करते हुए काफी वक्त हो चुका है। दोनों के रिश्ते को लेकर अक्सर लोग उनकी ट्रोलिंग करते हैं लेकिन मलाइका और अर्जुन इन सबका असर अपने रिशते पर नहीं पड़ने देते। बोंल्डनेस और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं, खासकर के अपने से 12 साल छोटे अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते को लेकर। एक्ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपने और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर लोगों के नजरिए पर बात की। इस दौरान मलाइका ने कहा कि हमारे समाज में एक महिला का अपने से कम उम्र के आदमी को डेट करना पाप समझा जाता है।
मलाइका ने कहा, “औरतों के लिए तलाक या ब्रेकअप के बाद अच्छी जिंदगी होना बहुत जरूरी है | हमारे समाज में महिलाओं के रिलेशनशिप को लेकर अच्छी सोच नहीं रखी जाती। अपने से छोटे आदमी को डेट करना पाप समझा जाता है।” मलाइका ने हेलो मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अपने से छोटे उम्र का पार्टनर होने पर ट्रोलिंग को मिसॉजनिस्ट सोच कहा और इसके साथ ही उन्होंने तलाक या ब्रेकअप के बाद औरतों के लिए आगे की जिंदगी के कुछ खास मुद्दों को लेकर भी बात की।
आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान की शादी 1998 में हुई थी, शादी के18 साल बाद 2016 में दोनों अलग हो गए और 2017 में उन्होंने ऑफिशियली तलाक ले लिया। इस शादी से दोनों को एक 19 साल का बेटा अरहान खान भी हैं।
खुद के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मैं एक ताकतवर महिला हूं और आगे बढ़ रही हूं, और मैं खुद पर रोजाना काम करती हूं ताकि ज्यादा स्ट्रॉन्ग, फिट और खुश महसूस कर सकूं।” मलाइाक ने खुद को अपनी मां से कंपेयर करते हुए कहा, “मैं मेरी मां जैसी हूं, मेरे अंदर उनकी जैसी ही ताकत है। उन्होंने मुझे हमेशा अपनी शर्तों पर और आत्मनिर्भर होकर जिंदगी जीना सिखाया है।”
Date : 22 अप्रैल 2022
Penned by Reeta joshi