आज प्यार भरे संदेशों से पापा को खास महसूस कराएं, भेजें फादर्स डे की शुभकामनाएं

By New31 Uttarakhand

क्या आपने कभी पापा आप मेरे हीरो हो’, ‘पापा आप सबसे बेस्ट हो’,अपने पिता से कहा हैं? अगर नहीं कही हैं तो एक बार बोलकर देखिए। अक्सर बच्चे मां पर ढेर सारा प्यार लुटाते हैं। मां के सामने खुलकर अपना प्यार और परवाह दिखाते हैं, लेकिन पापा से दिल की बात करने में हिचकिचाते हैं। ‘आई लव यू पापा’ कहना कई बच्चों के लिए मुश्किल टास्क होता है। इसके कई कारण हो सकते हैं।

पिता की गंभीरता, उनकी सख्ती, कुछ अच्छा करने के लिए अक्सर प्रेरित करना और गलत करने पर डांट लगाना आदि कई कारण हो सकते हैं कि बच्चे पिता के सामने अपनी भावनाओं की अभिव्यक्ति नहीं कर पाते, लेकिन मां के सामने कर लेते हैं। हर बच्चे को समझना चाहिए कि पिता को उनकी फिक्र होती है। उनके बर्ताव की वजह आपको एक सुरक्षित और आरामदायक भविष्य देना होता है। इसलिए फादर्स डे के मौके पर पिता से दिल की बात कहें। पिता को खास महसूस कराने के लिए प्रेम पूर्ण संदेशों को भेजकर प्यार लुटाएं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.