MAHARASTRA POLITICS: बिखर रही है उद्धव की ‘सेना’ ।

By New31 Uttarakhand

महाराष्ट्र की सियासत में शुरू हुई उठापटक अभी भी जारी है। भले ही एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बन गए हों और उद्धव ठाकरे को सत्ता से बाहर होना पड़ा हो, लेकिन अभी भी वह शिवसेना के अंदर होने वाली बगावत को रोकने में नाकामयाब हो रहे हैं। विधायकों की बगावत के बाद अब पार्टी के पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो रहे हैं और धीरे-धीरे उद्धव ठाकरे की सेना ताश के पत्तों की तरह बिखरती जा रही है।
दरअसल, ठाणे नगर निगम के 66 पार्षदों ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे का समर्थन किया था। अब नवी मुंबई के 32 पार्षद भी शिंदे गुट में शामिल हो गए। इन पार्षदों ने गुरुवार को ठाणे में शिंदे से मुलाकात की थी। पार्षदों का कहना है कि वे एकनाथ शिंदे के साथ हैं। वह हमेशा हमारा फोन उठाते हैं। यहां तक कि पार्टी के मामलूी कार्यकर्ता से भी बात करते हैं।

सांसद भी छोड़ सकते हैं उद्धव का साथ-
सिर्फ विधायक या पार्षद ही नहीं अब सांसदों के शिंदे खेमे में शामिल होने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवसेना के 12 सांसद एकनाथ शिंदे गुट के संपर्क में हैं। एक दिन पहले शिंदे खेमे के विधायक गुलाबराव पाटिल ने दावा किया था कि 12 सांसद शिंदे गुट में शामिल होने की तैयारी में हैं। उनके इस दावे के बाद शिवसेना नेता आनंद राव ने शिवसेना से इस्तीफा दे दिया।

वहीं, उद्धव ठाकरे खेमे में 7 सांसद हैं, जिनमें दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत, उत्तर-पश्चिम मुंबई से गजानन कीर्तिकर, उस्मानाबाद से ओमराजे निंबालकर, हातकलंगणे से धैर्यशील माने, परभणी से संजय बंडू जाधव, कोल्हापुर से संजय मंडलिक और दादरा नगर हवेली से कलाबेन डेलकर हैं।

DATE-8 JULY 2022
PENNDE BY- NISHI BHATIA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.