उत्तराखंड को पर्यटन का सबसे अच्छा डेस्टिनेशन बनाने का कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऐलान किया है| सडको के निर्माण से लेकर पंचायतों में खाली हुए पदों को जल्द भरने का सतपाल महाराज ने फैसला किया है | साथ ही कोरोना काल में धीमे पड़े विकास कार्यों में तेज़ी लाने की भी बात कही है |उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि पंचायती राज और ‘त्रिस्तरीय पंचायत को लोकप्रिय बनाने के लिए मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जायगी | सड़कों के निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाई जाएगी, साथ ही उत्तराखंड को पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन बनाया जाएगा | वहीँ सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ मंत्रालयों के क्रियाकलापों की जानकारी देते हुए कार्य संस्कृति विकसित करने के साथ-साथ तेजी से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही है |
उत्तराखंड को बनायेंगे पर्यटन का उत्कृष्ट डेस्टिनेशन, सड़कों के निर्माण कार्यों में भी आयेगी तेजी
सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन की दृष्टी से उत्कृष्ट डेस्टिनेशन बनाने का प्रयास किया जाएगा | साथ ही कोरोना काल के दौरान सर्किट के निर्माण में आई धीमी रफ्तार में तेजी लाई जायेगी | पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करते हुए उनके विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचाने का काम किया जाएगा| वहीँ सीमांत क्षेत्रों के गांव में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाकर पलायन को रोकने का प्रयास किया जाएगा |वहीँ पंचायतों में अवर अभियन्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास, अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी के खली पदों को जल्द भरा जायगा | साथ ही पंचायतों में डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की नियुक्तियां की जाएगी | इसके साथ ही पंचायतों में अच्छे आदर्श स्कूल, और अस्पताल खोले जाएंगे, जिससे पलायन पर रोकथाम हो सके | इस दौरान लोक निर्माण मंत्री महाराज ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के निर्माण और सुधारीकरण कार्यों में तेजी लाई जाएगी | गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा और अधूरे कार्यों को जल्द पूरा किया जाएगा | साथ ही संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने ये भी कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ ढोल सागर को “गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में लाने का प्रयास किया जाएगा|
date 31st march 2022
edited by news 31 uttrakhand team