लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक गेम्स की तारीखों का ऐलान, एथलीटों की संख्या और लाइव इवेंट्स का हुआ खुलासा।

By New31 Uttarakhand

लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले 2028 ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स का ऑफिशियल काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी तहत काम करने वाली ऑर्गेनाइजिंग कमिटी के मंगलवार को लॉस एंजिलिस के शेड्यूल की पुष्टि करते ही ओलंपिक देखें के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई।

LA28 की तारीखों की घोषणा पांच बार के ओलंपिक मेडलिस्ट और LA28 के चीफ एथलीट ऑफिसर जैनेट इवांस ने की। 2028 ओलंपिक गेम्स 15 अगस्त से 27 अगस्त तक लॉस एंजिलिस में आयोजित किए जाएंगे। LA28 की तारीखों का ऐलान करते हुए इवांस ने कहा, “LA28 गेम्स अन्य खेलों [LIVE] अलग, दक्षिणी कैलिफोर्निया के शानदार स्टेडियमों में खेला जाएगा और इस दौरान विश्व स्तरीय संस्कृति से एथलीट और फैंस की एकसाथ मुलाकात होगी। यह उपलब्धि LA28 के लिए जमकर ट्रेनिंग कर रहे हर एथलीट के साथ इस सफर में साथ रहने वाले फैंस के सपने को साकार करेगी।”

लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक खेलों को मिली लिस्ट
इस मौके पर इंटरनेशनल कमिटी (IOC) की LA28 समन्वय समिति की चेयरपर्सन निकोल होएवर्ट्स के साथ IOC के प्रेसिडेंट थॉमस बाक भी शहर में उपस्थित थे। होएवर्ट्स ने कहा, “खेल के लिए लॉस एंजिलिस एक खास जगह है। LA28 गेम्स की तरक्की देखना शानदार अनुभव है। खासकर ओलंपिक मशाल के अमेरिका पहुंचने से पहले ही इन खेलों का यहां की कम्यूनिटी पर हो रहा इसका सकारात्मक असर को देखना बेहतरीन अनुभव है।”

लॉस एंजिलिस तीसरी बार करेगा ओलंपिक खेलों की मेजबानी
तारीखों की घोषणा ऑर्गनाइजिंग कमिटी ने की और इसके साथ ही तीसरी बार ओलंपिक की मेजबानी करने की लॉस एंजिलिस की टाइमलाइन तय हो गई। यह शहर इससे पहले 1932 और 1984 में ओलंपिक गेम्स की मेजबानी कर चुका है, पर ये पैरालंपिक गेम्स की मेजबानी पहली बार करेगा।

LA28 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों के लिए लॉस एंजिलिस और उसके आसपास के क्षेत्र में पहले से मौजूद वर्ल्ड क्लास स्टेडियमों का उपयोग करेगा। इससे खेलों की तैयारी सुविधाजनक, विश्व स्तरीय और किफाय देखें भी होगी । LA28 के दौरान कुल 40 खेल 800 इवेंट्स के 3,000 घंटों का लाइव स्पोर्ट उपलब्ध होगा। लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स में लगभग 15,000 एथलीट्स के शामिल होने की संभावना है।

PENNDE BY- SONIYA RANA
DATE- 21-07-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.