तवाघाट – सोबला सड़क पर कोकलखेत में हुआ भारी लैंडस्लाइड
उत्तराखंड के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के तवाघाट से भूस्खलन की घटना सामने आई है। यहां एक पहाड़ी का हिस्सा टूटकर नदी और सड़क पर जा गिरा,जिससे शोबला ग्रामीण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई है।वहीं लैंडस्लाइड के चलते 11 केवी की विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हुई है, जिसके चलते 1 दर्जन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली सप्लाई हुई ठप
आपको बता दें कि तवाघाट के शोबला सड़क पर कोकल खेत के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ,जहां पहाड़ी का एक हिस्सा गिर कर सड़क और नदी में जा समाया। भारी भूस्खलन होने से आम लोगों के जन जीवन को काफी नुक्सान पंहुचा है वहीं लैंडस्लाइड की वजह से 11 केवी का विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसी के चलते एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है।
जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड की इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। लैंडस्लाइड का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पहाड़ी से लैंडस्लाइड हो रहा है। इसी के चलते आपदा विभाग पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार आपदाधिकारी भूपेंद्र महर का कहना है,कि भारी लैंडस्लाइड होने से बिजली की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, लैंडस्लाइड के दौरान पत्थर गिरने से एक मकान भी क्षतिग्रस्त हुआ है,फिलहाल घटना स्थल को आपदा बचाओ राहत कार्य के लिए टीमें भेजी गई हैं।
Date-9/August/2022
Pennde By – Meghna