हल्द्वानी में भारी बारिश से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन, 111 MM बारिश हुई रिकॉर्ड

By New31 Uttarakhand

देवभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड में मानसून आने से तबाही का मंजस दिखाई देना शुरू हो गया है। आपको बता दे उत्तराखंड के जनपद नैनीताल में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद बीती रात से काफी मूसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है और आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दरअसल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में नैनीताल जिले में औसतन 46.4 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिसमें सबसे ज्यादा 111.0 मिलीमीटर बारिश हल्द्वानी में रिकॉर्ड की गई है, तो वही सबसे कम 14.5 एसएस बारिश बेतालघाट में रिकॉर्ड की गई है। वही बीती रात से हो रही बारिश के कारण सड़को ने नदी और नालो का रूप ले लिया है। इतना ही नहीं बल्कि नाले भी उफान पर है और सड़को पर बहने लगे है।

साथ ही जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान समय में जनपद के एक राज्य मार्ग, व 13 ग्रामीण मार्ग अत्यधिक वर्षा के चलते बंद है, जिनको खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इन राज्य मार्ग में काठगोदाम-सिमलियाबैंड साननी और एक ग्रामीण मार्ग भी बंद हैं। इधर चोरगलिया-हल्द्वानी मार्ग पर स्थित शेर नाला और सूर्या नाला में अत्यधिक वर्षा के कारण जल स्तर बढ़ने से मोटर मार्ग बंद किया गया है। बता दें कि यातायात को खेड़ा गौलापार से डायवर्ट कर वाया लालकुआं भेजा जा रहा है। हालांकि नैनीताल पुलिस ने सभी से अपील की है कि यात्री कृपया स्थिति सामान्य होने पर ही अपनी यात्रा करें अथवा अन्य मार्गों का उपयोग कर गंतव्य को प्रस्थान करें।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.