वन विभाग कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में हो रहा भू धसाव, कभी भी ढह सकती है आवासीय कॉलोनी

By New31 Uttarakhand

पौड़ी में वन विभाग कर्मचारियों की आवासीय कॉलोनी में बड़े खतरे की जद में हैं ,बता दें कि यहां भूधसाव होने से कई सरकारी आवासों में दरारे पड चुकी है जबकि आवासीय भवन जिस जमीन में टिके हैं वे जमीन ही अब धसने लगी है ऐसे में इन सरकारी आवासों में रह रहे वन विभाग कर्मचारी और उनके परिजनों को हर रोज डर के साये में जीवन यापन करना पड रहा है वन विभाग कार्मिको के परिजन बताते हैं .

उनको आंवटित हुए भवनों में दराने उस वक्त से पडने लगी जब से आवासीय भवनों के नीचे राजकीय पॉलीटैकनिक का निर्माण होने लगा इस निर्माण के दौरान भूमि कटान का कार्य किया गया जिसके बाद से ही सरकारी आवासीय भवनों में दरारे पडने लगी और जीमन धीमे धीमे धसने लगी अब हालात ये है कि जमीन काफी धस चुकी है .

वहीं कई दफा भूकंप के झटके महसूस होने पर आवासीय क्लोनी में रह रहे डरे सहमे लोग अपने मकानों से बाहर निकल जाया करत है ताकि कोई जनहानि न हो यहां रह रहे लोग बताते है कि उनके आवासीय भवनों और जमीन की मरम्मत जल्द न हुई तो कोई बडा हादसा यहां किसी भी वक्त घटित हो सकता है वहीं जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए बताया कि वे इंजीनियर की एक टीम आवासीय भवनों का निरीक्षण करने के लिये भेजेंगे साथ ही डीएफओ से भी आवासीय भवनों की स्थिति की रिर्पोट मांगेगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.