लालकुआं – लालकुआं से बरेली जा रही ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रविवार की दोपहर में वीआईपी गेट के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत हो गयी। हादसा इतना दर्दनाक था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए युवक की गर्दन शरीर से कटकर अलग हो गयी थी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में ले लिया है।
मृतक की पहचान सुरेन्द्र सिंह रावत पुत्र बिशन सिंह रावत उम्र 30 साल, पता ग्राम – मोरी पटोरी ,पोस्ट ऑफिस मोतियापाथर, अल्मोड़ा हॉल निवासी हल्द्वानी के रूप में हुई हें . परिजनो के मुताबीक बीते 4 दिनों से लापता थे. जिसकी लगातार ढूढ खोज जारी थी.मगर वह लालकुआ केसे पहुचा इसका पता नहीं चल पाया हें.
