चमोली जिले के गैरसैंण विकासखंड के आली गांव से निकलकर 23 वर्षीय दिगंबर रावत ने अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप के लाइट वेट कैटेगरी में अपने प्रतिद्वंदी अकीब अली को हराकर जीत हासिल की है…. उन्होंने अकीब अली को पटखनी देते हुए खिताब अपने नाम किया।
जहां सफलता पाने का मौका मिला है। वहां उत्तराखंड के युवाओं ने अपने जज्बे और मेहनत से नाम रौशन किया है। दरअसल अब इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चमोली के दिगंबर सिंह रावत ने पूरे देश और प्रदेश को गौरवान्वित किया है…..बता दें दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में दिगंबर सिंह ने खिताब जीता है।
इसके बाद से ही पूरे जिले मे ख़ुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। बता दें चमोली में आयोजित राज्य स्तरीय गौचर मेले में लोगों ने दिगंबर के मैच के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई हुई थी । जहाँ पर इकठ्ठा होकर लोगों ने उनकी प्रतियोगिता देखी और जैसे ही दिगंबर रावत ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की, वैसे ही सब नाचने लगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।