देहरादून में तेज रफ्तार डंपर बना काल, मजदूर की हुई मौत

By New31 Uttarakhand

देहरादून के कांवली रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। तेज रफ्तार डंपर ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि डंपर की रफ्तार काफी तेज थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और टायर जलाकर आक्रोश जताया। लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार तेज रफ्तार और अनियंत्रित खनन वाहनों की वजह से इस तरह के हादसे बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन इस पर सख्ती नहीं कर रहा। प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और सख्त ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और डंपर चालक की तलाश की जा रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.