IPLके 8 वें मुकाबले में कोलकत्ता ने पंजाब को 6 विकेट से हराया

By New31 Uttarakhand

15वें सीजन के IPL का 8 वां मुकाबला बीते दिन Kolkata Knight Riders और Punjab Kings के बीच Mumbai के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया | इस मुकाबले में Kolkata Knight Riders ने Punjab Kings को 6 विकेट से हराया और Kolkata Knight Riders ने 14.3 ओवर में 4 विकेट पर 141 रन बनाकर मैच अपने नाम किया | पहले बल्लेबाजी करने उतरी Punjab Kings 18.2 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई | कल मुंबई के वानखेड़े में हुए इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स शानदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को हरा दिया। उमेश यादव (4/23) की बेहतरीन गेंदबाजी और आंद्रे रसल की तूफानी बैटिंग के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से रौंद कर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली है। ये पंजाब की लगातार दूसरी हार है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स टीम 18.2 ओवर में मात्र 137 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच चुने गए कोलकत्ता के तेज गेंदबाज उमेश यादव और टिम साउदी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पंजाब की कमर तोड़ दी।

इस मुकाबले में KKR की ओर से आंद्रे रसेल ने 2 चौके और 8 छक्कों की मदद से 31 बॉल पर 70 रन बनाए| इससे पहले KKR की ओर से उमेश यादव ने 23 रन बनाकर 4 विकेट लिए | साथ ही टिम साउदी ने 36 रन बनाए और 2 विकेट लिए वहीं शिवम मावी, सुनील नरेन भी 39 और 23 रन बनाकर एक-एक विकेट लेने में सफल रहे | आंद्रे रसेल ने 2 गेंद में बिना कोई रन बनाए एक विकेट लिया | तो वहीं पंजाब की ओर से भानुका सबसे बेहतर स्कोर रहे | उन्होंने 9 गेंद में 31 रन बनाए साथ ही कगिसो रबाडा 16 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए और धवन 16,लिविंगस्टोन 19, राज बावा 11 और हरप्रीत बराड़ 14 रन बनाकर आउट हुए | आज का मुक़ाबला MUMBAI INDIANS और RAJASTHAN ROYALS के बीच PUNE के MAHARASHTRA CRICKET ASSOCIATION STADIUM में दोपहर 3:30 पर खेला जायेगा |

DATE : 2-अप्रैल-2022

edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.