दोनों कई सालों से कर रहे हैं एक दूसरे को डेट
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और अथिया शेट्टी पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जी हां अब ये कपल एक दुसरे से शादी के बंधन में बंध जाएँगे । बताया जा रहा है कि राहुल अथिया संग अगले तीन महीनों में शादी करने वाले हैं। इन दोनों लव बर्ड्स के चर्चे अक्सर एंटरटेनमेंट और क्रिकेट जगत की सुर्खियां बनी रहती हैं। बता दें कि, अथिया एक अभिनेत्री हैं।
शादी की चल रही है जोरदार तैयारी
वहीं खबरों की माने तो अथिया और के।एल।राहुल दोनों ही शादी के बाद नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं । इसलिए उन्होंने अभी से अपने लिए घर देखना भी शुरू कर दिया है। सुनने में ये भी आया है कि शादी मुंबई में होगी और इस शादी की सारी देखरेख खुद अथिया कर रही हैं।
आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पहले केएल राहुल को जब चोट लगी तो वह जर्मनी सर्जरी कराने गए थे तो उस वक्त अथिया भी केएल राहुल के साथ थी उनकी देखरेख करने के लिए। उन्हें एयरपोर्ट पर अथिया के साथ स्पॉट किया गया। केएल राहुल काफी समय से कमर में चोट के कारण परेशान थे। फिलहाल अब एक महीने के इलाज के बाद वो गर्लफ्रेंड अथिया के साथ स्वदेश आ गए हैं।
आपको बता दें कि , केएल राहुल और अथिया शेट्टी की मुलाकात अहान शेट्टी की पहली फिल्म तड़प के प्रीमियर के दौरान हुई थी। इसके बाद से ही दोनों के बीच की नजदीकियां कम हुईं और फिर अथिया के राहुल के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए जाती हैं।
Date:12-july-2022
Pennde By Meghna