KKBKKJ Box Office: ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम, सातवें दिन की कमाई रही सबसे कम- जानें कलेक्शन

By New31 Uttarakhand

Day 7: ‘किसी का भाई किसी की जान’ को ठीक-ठाक ओपनिंग मिली थी….इसके बाद शनिवार और रविवार को बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का सिल्वर स्क्रीन पर जादू चला और फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया. हालांकि इसके बाद से फिल्म उम्मीदों के मुताबिक बिजनेस नहीं कर रही है और हर दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है.

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘किसी का भाई किसी की जान’ ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को महज 3.5 करोड़ रुपयों का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 90.15 करोड़ रुपये हो गई है

100 करोड़ से कितनी दूर है KKBKKJ

बता दें कि ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर रेंगते हुए कमाई कर रही है. बावजूद इसके फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के नजदीक पहुंच चुकी है. फिल्म के पहले वीक का कुल कलेक्शन 90 करोड़ से ज्यादा हो चुका है ऐसे में उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड पर सलमान खान फिल्म की कमाई में फिर उछाल आएगा और ये 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.