इन दिनों बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’को लेकर खूब सुर्खियों में हैं…जी हां फैंस को भी सलमान खान की इस फिल्म का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है.. इस बीच अब सलमान ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज भी फैंस के साथ शेयर कर दी है।
सलमान खान ने बताई फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट
बता दें कि सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के पोस्टर को शेयर करते हुए इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की तारीख बताई है। बताते चलें कि सलमान खान की ये फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसको लेकर फैंस बहुत ही ज्यादा एक्साइटेज हैं.
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है। वहीं, इस फिल्म को सलमान खान ने खुद प्रोड्यूस किया है.. इसके साथ ही इस फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दग्गुबाती वेंकटेश, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम, राघव जुयाल और पलक तिवारी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं।