केजीएफ चैप्टर – 1 ने जो कमाल मचाया था उससे ज्यादा कमाल फिल्म के दूसरे पार्ट यानी कि केजीएफ चैप्टर- 2 ने मचाया,
इस फिल्म में यश के बॉलीवुड एक्टर्स संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि प्रकाश राज, और मालविका लीड रोल में हैं।
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर- 2 ने धमाल मचा दिया है। फिल्म की रिलीज को लेकर इतने हफ्ते हो गए हैं, और अब भी फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ रहा। उल्टा फिल्म की कमाई और बढ़ती जा रही है। फिल्म ना सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी जबरदस्त कमाई कर रही है। बता दें कि फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज हुई थी और इस फिल्म का कई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस क्लैश था जिसमें थलापती विजय की बीस्ट, एस एस राजामौली की आरआरआर और कई हिंदी फिल्म थी। इतनी फिल्मों के पहले से बॉक्स ऑफिस पर चलने के बाद भी केजीएफ चैप्टर- 2 ने अपना कमाल दिखाया और अपने नाम कई रिकॉर्ड बना लिए।
दरअसल आपको बता दें कि डायरेक्टर प्रशांत नील द्वारा डायरेक्टेड फिल्म केजीएफ चैप्टर- 2 ने ग्लोबली बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ की कमाई कर ली है। उन्होंने ट्वीट किया, केजीएफ चैप्टर- 2 वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले हफ्ते पर पर 720.31 करोड़, दूसरे हफ्ते 223.51 करोड़, तीसरे हफ्ते 140.55 करोड़, चौथे हफ्ते 91.26 करोड़, पांचवे हफ्ते पहले दिन 5.20 करोड़, दूसरे दिन 4.34 करोड़, तीसरे दिन 6.07 करोड़, चौथे दिन 9.52 करोड़ के साथ फिल्म ने अब तक 1200 करोड़ कमा लिए हैं|