KGF 2 ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, ट्रेलर को एक दिन में मिले सबसे ज्यादा व्यूज

By New31 Uttarakhand

हाल ही में केजीएफ 2 का ट्रेलर रिलीज किया गया है. दर्शकों की उत्सुकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है, ट्रेलर रिलीज होते ही 24 घंटे के अंदर यू ट्यूब में 109 मिलियन व्यूज मिल चुके है |आज तक किसी भी इंडियन ट्रेलर को इतने व्यूज नहीं मिले। फिल्म का ट्रेलर रविवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर में संजय दत्त के कैरेक्टर अधीरा ने सभी का ध्यान खींचा है। इसके अलावा रवीना टंडन के रोल ने भी फिल्म को लेकर लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है। ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म के ट्रेलर के हिंदी वर्जन को 51 मिलियन, तेलुगु वर्जन को 20 मिलियन, कन्नड़ वर्जन ने 18 मिलियन, तमिल वर्जन ने 12 मिलियन और मलियालम वर्जन ने 8 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। केजीएफ मूवी का क्रेज लोगों के दिल में जबरदस्त है| फिल्म ने अपने पहले ही पार्ट से कमाल कर दिया था| अब फिल्म का दूसरा पार्ट आने जा रहा है|

साउथ की मशहूर फिल्म केजीएफ चैप्टर 1 की सफलता के बाद अब दर्शक इसके चैप्टर 2 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं| ऐसा माना जा रहा है कि साउथ सुपर स्टार यश की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाएगी | रिलीज से पहले ही इस मूवी ने एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर बना दिया है | पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में एकतरफा राज कर रही हैं, पहले पुष्पा और अब RRR ने अपने कलेक्शन से ये साबित कर दिया है|14 अप्रैल को केजीएफ चैप्टर 2 एक बड़ी रिलीज की तैयारी कर रहा है|

date 31st march2022

edited by news 31 uttrakhand team

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.