केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए तीर्थ यात्रियों को अब 3 मई तक इंतजार करना पड़ेगा..बता दें कि यात्री दिनभर पंजीकरण काउंटर पर केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण की जानकारी लेते रहे और तीन धाम का पंजीकरण करा यात्रा पर जा रहे हैं…वही जानकारी के अनुसार चारधाम यात्रा पंजीकरण प्रभारी प्रेमानंद ने बताया कि खराब मौसम को देखते हुए शासन की ओर से 25 से 30 अप्रैल तक केदारनाथ यात्रा के पंजीकरण पर रोक लगा दी गई थी।
मौसम साफ न होने से शासन ने पंजीकरण पर लगी इस रोक को तीन मई तक बढ़ा दिया है। ऐसे में अधिकांश तीर्थयात्री तीन धाम गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ का पंजीकरण करवा कर इन धामों की यात्रा पर जा रहे हैं।
मौसम सामान्य होने पर शुरू होंगे पंजीकरण
एक रिपोर्ट के मुताबिक केदारनाथ के खराब मौसम को देखते हुए शासन के आदेश पर केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण को 3 मई तक रोक दिया गया है…स्थिति सामान्य होने और शासन से आदेश मिलने के बाद पंजीकरण शुरू किया जाएगा.