बता दें की प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के रिलीज होने में अब महज कुछ ही समय बचा है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके ट्रेलर को देखने के बाद प्रभास के फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोरों शोरों से प्रचार कर रही है। अब हाल ही में, साउथ अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने भी फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए निर्माताओं की खिंचाई की और सवाल किया कि उनके चेहरे पर बाल क्यों हैं।
वहीं इस पर प्रभास के फैंस ने फिल्म पर उनके कमेंट के लिए अभिनेत्री की खिंचाई की।आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कोई टीम के प्रमोशन करने के तरीके पर सवाल उठा रहा है तो कोई किरदारों के व्यवहार को लेकर तंज कस रहा है। अब इसी श्रेणी में साउथ अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने भी फिल्म में राम के किरदार को लेकर अपना पक्ष रखा है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।