कार्तिक आर्यन ने पूरी की इस फिल्म की शूटिंग, लिखा दिल छू जाने वाला नोट

By New31 Uttarakhand

बता दें की बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी स्टारर ‘सत्यप्रेम की कथा’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म का एक टीजर जारी किया था, जिसमें दोनों को रोमांटिक जगहों पर रोमांस करते देखा गया था। टीजर फैंस को खूब पसंद आया था। अब कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है।दरअसल, कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ‘सत्यप्रेम की कथा’ फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। साथ ही उन्होंने फिल्म के सेट से बेहद प्यारी तस्वीरें और बीटीएस शॉट्स साझा किए हैं। पोस्ट शेयर करते हुए कार्तिक ने अपनी इस यात्रा के बारे में दिल छू जाने वाला नोट भी लिखा है।कार्तिक आर्यन ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ‘सत्तू, स्पेशल फिल्म और उनका स्पेशल किरदार खत्म हो गया है। यह फिल्म मेरे लिए इमोशंस से भरा हुआ एक सफर रहा। ‘सत्यप्रेम’ मेरे लिए हमेशा स्ट्रॉग और फेवरेट किरदार रहेगा। मुझे उम्मीद है कि आप भी इससे आसानी से कनेक्ट कर लेंगे, क्योंकि हम सभी में एक सत्तू है।

साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को भी धन्यवाद दिया।बता दें कि कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में अभिनेत्री कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर रिलीज के बाद इसका डेब्यू पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया था। फिल्म का टीजर भी दर्शकों को खूब पसंद आया। फैंस को कार्तिक-कियारा की लव स्टोरी खूब भाई। नमह पिक्चर्स के साथ साजिद नाडियाडवाला के बैनर तले यह फिल्म बनी है। इस फिल्म का नाम पहले ‘सत्यनारायण की कथा’ रखा गया था, लेकिन बाद में नाम को लेकर हुए विवादों के चलते इसमें बदलाव किया गया था।यह फिल्म 29 जून, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा,गजराज राव और सुप्रिया पाठक भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इससे पहले कार्तिक और कियारा की जोड़ी को ‘भूल भुलैया 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.