करण जौहर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ की कमाई में आई गिरावट,

By New31 Uttarakhand

फिल्म जगत के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सिनेमा प्रेमी बेसब्री से इस दिन का इंतजार करते हैं। दरअसल, हफ्ते के इस दिन बॉक्स ऑफिस पर कई नई फिल्में रिलीज की जाती है। सिनेमाघरों में रिलीज हुई इन फिल्मों के कलेक्शन के आधार पर ही पता चलता है कि कौन सी फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और कौन सी नहीं इसी बीच गुरुवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं बीते दिनों हुए फिल्मों को कारोबार के बारे में

करण जौहर की फिल्म जुग जुग जियो ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन अपनी रिलीज के दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म ने अपनी रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को सिर्फ एक करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही अब इस फिल्म की कुल कमाई बढ़कर 73.73 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा यह फिल्म विभिन्न देशों में 100 करोड रुपये से ज्यादा कमाई कर ली हैं।

इसे अलावा बीते दिन रिलीज हुई फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ ने भी भारत में बंपर कमाई की है। करीब 2800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस फिल्म ने गुरुवार रात तक मिले पहले दिन के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक देश में करीब 22 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग रहीं फिल्म ‘थॉर: लव एंड थंडर’ करीब 185 मिलियन डॉलर यानी तकरीबन 1463 करोड़ रुपये की लागत से बनी है। इसे थोर की सोलो हीरो फिल्मों में सबसे महंगी फिल्म भी माना जा रहा है।

Date- 08.07.2022

Pennde By- Nishi Bhatia

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.