Kanpur Flood: उत्तर प्रदेश के कानपुर में यमुना नदी पूरी तरह उफान पर है। कुछ गांव तो पूरी तरह से बाढ़ के पानी में समा गए हैं। वहीं बाढ़ का पानी आने से लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया है। गंगा नदी के उफान पर आने से बाढ़ का खतरा बना हुआ है.. डाउन स्ट्रीम में बीते 10 घंटे में लगभग 35 सेमी. जलस्तर बढ़ गया है। कानपुर में यमुना, बेतवा और केन नदी में उफान से कुल 537 गांव जलमगन हो गए हैं।
वहीं हमीरपुर में 114 गांव, बांदा में 37 गांव, जालौन में 70 गांव, फतेहुपर में 130 गांव, औरैया में 15 गांव, इटावा में 100 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं कानपुर देहात में यमुना और सेंगुर नदी की बाढ़ में कुल 41 गांवों का संपर्क टुट गया है।
आपको बता दें की इन दिनों यमुना नदी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है… नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर बह रही है, नदियों के किनारे सात जिलों में तटवर्ती 537 गांव बाढ़ की चपेट में हैं.. वहीं गंगा नदी का भी प्रवाह बहुत तेज हो चला है और खतरे के निशान से पौने दो मीटर की ही दूरी रह गई है, फर्रुखाबाद, कन्नौज और उन्नाव के तटवर्ती गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
गंगा भी बाढ़ के खतरे से ऊपर कानपुर में सिर्फ यमुना ही नहीं बल्की पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे गंगा किनारे बसे गांवों के गांव वालों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं… कानपुर डाउनस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर लगभग 112.31 मीटर तक पहुंच गया है जो खतरें के निशान से मात्र 34 सेमी. दूर है। इसके बाद गांव में रहने वाले कई लोग घर छोड़कर दूसरी जगहों पर पलायन कर चुके हैं।
DATE-29 AUGUST 2022
PENNDE BY- TANUJA