फ्लॉप हुई ‘कंगुवा’, हिंदी में भी कोई कमाल नहीं कर सकी सूर्या-बॉबी देओल की फिल्म

By New31 Uttarakhand

साउथ स्टार सूर्या की पहली पैन इंडिया रिलीज ‘कंगुवा’ को लेकर माहौल बहुत बन रहा था। फिल्म का ट्रेलर, सूर्या का लुक और एक पीरियड कहानी पर जनता का रिस्पॉन्स बहुत सॉलिड आ रहा था। साथ ही विलेन के रोल में बॉबी देओल का होना भी ‘कंगुवा’ के लिए एक बढ़िया सपोर्टिंग फैक्टर था। इस माहौल के चलते अनुमान लगाया गया कि सूर्या की फिल्म, तमिल इंडस्ट्री को एक बड़ी पैन इंडिया हिट देने वाली है। मगर पहले ही दिन से फिल्म को जिस तरह शुरुआत मिली वो बहुत निराशाजनक रही। ‘कंगुवा’ के रिव्यूज बहुत नेगेटिव रहे और फिल्म के खराब स्क्रीनप्ले की वजह से ये ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई। इसलिए फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ भी बहुत नेगेटिव रहा। इसका असर ये हुआ है कि फिल्म पहले ही वीकेंड बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई है।

सूर्या की फिल्म गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई और पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ रुपये के नेट ओपनिंग की। इसमें हिंदी वर्जन का शेयर 3.5 करोड़ रुपये रहा। ये ओपनिंग काफी फीकी थी क्योंकि एडवांस बुकिंग और जनता का माहौल देखते हुए लग रहा था कि फिल्म पहले दिन 50 करोड़ तक कमा सकती है। नेगेटिव वर्ड ऑफ माउथ ने दूसरे ही दिनी से फिल्म का उक्सान करना शुरू कर दिया। शुक्रवार और शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। रविवार भी फिल्म के लिए कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं कर सका और इसे बेहद मामूली से जंप मिली। सैकनिल्क के अनुसार, अनुमान है कि चौथे दिन ‘कंगुवा’ 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.