आईफा-2022 में चला जुबिन नौटियाल की आवाज का जादू, जीता बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड

By New31 Uttarakhand

अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के 22वें संस्करण की शुरुआत हो चुकी है, उत्तराखंड के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल के बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का अवॉर्ड मिला है | जुबिन को ये अवॉर्ड ‘शेरशाह फिल्म’ का गाना ‘रातां लम्बिया’ के लिए दिया गया है | फिल्म शेरशाह 2021 में OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी | यह फिल्म करगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा पर बनी है | आईफा के मंच पर सबसे पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड दिया गया | आईफा अवॉर्ड्स 2022 का आयोजन अबु धाबी में किया गया है|  जहां सभी फिल्मी सितारे हिस्सा ले रहे हैं |

बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल का खिताब जुबिन के नाम

आईफा के मंच पर सबसे पहले बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड देने क्रिटिकेयर हॉस्पिटल से डॉ. नामजोशी और एक्ट्रेस लारा दत्ता पहुंचीं। दोनों ने विजेता की घोषणा की और जुबिन नौटियाल ने रातां लम्बियां (शेरशाह) के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया। सिंगर ने इस अवॉर्ड को अपने माता-पिता को डेडिकेट किया है। वहीं, प्लेबैक सिंलग फिमेल का अवॉर्ड असीस कौर को दिया गया,उन्हें भी शेरशाह फिल्म के रातां लम्बियां गाने के लिए यह पुरस्कार दिया गया |

 बता दें कि जुबिन नौटियाल उत्तराखंड से ताल्लुक रखते हैं, जुबिन देहरादून के चकराता क्षेत्र से आते हैं | उन्हें 8 वें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड्स 2016 में अपकमिंग मेल वोकलिस्ट ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया जा चुका है | इसके अलावा राइजिंग म्यूजिकल स्टार अवॉर्ड 2015 का पुरस्कार भी उनके नाम रहा है | अपने करियर की शुरुआत से ही उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए कई हिट गाने गाए है |

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर के लिए शेरशाह की टीम विजेता
अलगी श्रेणी थी बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर की, जिसका खिताब फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए तनिष्क, जसलीन, जावेद मोहसिन, विक्रम, बी प्राक और जानी ने अपने नाम किया। इस पुरस्कार को भूषण कुमार और चंकी पांडे ने विजेताओं को दिया |

बेस्ट डेब्यू मेल और फीमेल अवॉर्ड
बॉलीवुड के संगीत से जुड़े अवॉर्ड देने के बाद अब बारी आई बेस्ट डेब्यू मेल अवॉर्ड की। इस पुरस्कार को अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के लिए जीता। खास बात ये रही कि इस अवॉर्ड को अहान ने अपने पिता सुनील शेट्टी से प्राप्त किया। इसके अलावा बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब अभिनेत्री शरवरी वाघ ने फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को उर्वशी रौतेला ने प्रेजेंट किया था।

Date : 05-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.