जुबिन नौटियाल ने निकिता दत्ता संग अफेयर की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- दोनों उत्तराखंड से हैं तो कनेक्शन होगा ही, जानिए कैसे

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड की गलियों में इन दिनों दो स्टार्स के इश्क के चर्चे ज़ोरों पर हैं, वो स्टार हैं फेमस सिगंर जुबिन नौटियाल और कबीर सिंह एक्ट्रेस निकिता दत्ता. खबरें हैं जुबिन और निकित दत्ता एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी करने वाले हैं, हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कोई बयान नहीं दिया, लेकिन अब हाल ही में जुबिन ने इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है और अपना रिएक्शन दिया है.

हाल ही में दोनों का एक सुपरहिट गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है और इस जोड़ी को एक साथ पसंद किया जा रहा है | कई बार इनके जल्द शादी करने की खबर भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। हालांकि पिछले दिनों जुबिन और निकिता ने इस पूरे मामले को लेकर एक अखबार से हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में अपने रिलेशनशिप स्टेटस और शादी को लेकर खुलकर बातचीत की है। अफेयर के सवाल पर जुबिन कहते हैं कि निकिता और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं अपने रिश्ते को डेटिंग तो नहीं कहूंगा, लेकिन हम दोनों ही एक-दूसरे के साथ वक्त बिताना काफी पसंद करते हैं। हमारे परिवार को भी पता है कि हमारी अच्छी दोस्ती है।

दोस्ती हुयी फिल्म ‘कबीर सिंह के सेट पर

पहली मुलाकात के बारे में बात करते हुए जुबिन बताते हैं कि असल में हमारी दोस्ती एक सीरियल के सेट पर हुई थी। निकिता उस सीरियल में लीड रोल में थीं और मैंने उस सीरियल का टाईटल ट्रेक गाया था। इसी सीरियल के सेट पर हमारी पहली मुलाकात जरूर हुई थी, लेकिन हमारी बातचीत फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई। जुबिन अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहते हैं कि निकिता भी फिल्म में थी और मैने उन फिल्म में गाने दिए हैं तो इसी दौरान मेरी और निकिता की बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे अच्छी दोस्ती में बदल गयी।

उत्तराखंड से है दोनों का गहरा रिश्ता

निकिता इस सवाल पर अपनी बात रखते हुए कहती हैं कि हम दोनों ही उत्तराखंड से हैं। तो हमारी दोस्ती बढ़ने का एक वो भी कनेक्शन रहा। वहीं मुझे भी जुबिन का स्वभाव और कंपनी बेहद पसंद आई और मुझे लगता है कि जुबिन मेरे बिना कहे भी मेरी भावनाओं को समझने में सक्षम हैं। इसीलिए हमारी दोस्ती बहुत स्ट्रांग है| हाल ही में दोनों का एक सुपरहिट गाना भी रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स का खूब प्यार मिल रहा है और इस जोड़ी को एक साथ पसंद किया जा रहा है |

शादी के सवाल पर जुबिन कहते हैं कि फिलहाल तो दोस्तों के फोन हमें हमारी शादी फिक्स होने और हमें बधाई देने के लिए आता है। सभी हमसे शादी की डेट पूछते हैं तो मैं कह देता हूं कि जब होगी तब बताऊंगा।

Date: 15-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.