बॉलीवुड को कई हिट और बेहतरीन गाने देने वाले सिंगर जुबिन नौटियाल घायल हो गए थें…बताया जा रहा है कि वह अपने ही घर की सीढ़ियों से गिर गए थे… जिसके बाद उनको चोट लग गई थी। वह अस्पताल में भर्ती हुए थे। बताया गया था कि उनकी कोहनी टूट गई है और पसलियों में भी क्रैक आ गया है। इतना ही नहीं, सिर में भी चोट लगने की बात कही गई थी। अब सिंगर ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। बताया है कि उनकी तबीयत अब कैसी है।

बता दें कि इस खबर को सुनने के बाद से ही फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे थें। हाल ही में सिंगर ने पोस्ट शेयर कर अपनी सेहत की जानकारी दी है। आइए जानते हैं कैसी है जुबिन की हालत।
वही बता दें जुबिन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर हेल्थ की जानकारी दी है… उन्होंने एक फोटो शेयर की हैं। उस फोटो पर वह हॉस्पिटल के बेड पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर उन्होंने हॉस्पिटल की ड्रेस पहनी हुई है…साथ ही उन्होंने इस फोटो पर लिखा है। ‘आप सभी के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। भगवान मुझे देख रहे थे और उस घातक दुर्घटना से मुझे बचा लिया। मुझे छुट्टी मिल गई है और मैं ठीक हो रहा हूं। आपके कभी न खत्म होने वाले प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।