उत्तराखंड में एक बार फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे हैं….आशंका है कि अगले 24 घंटे के अंदर हिमस्खलन आ सकता है….यह खतरा चमोली, पिथौरागढ़, रुद्र प्रयाग और उत्तर काशी जिले में देखने को मिल सकता है. इस संबंध में डीजीआरई चंडीगढ़ ने अलर्ट जारी किया है.

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है. आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डीजीआरई के अलर्ट में कहा गया है कि चारों जिलों में 3000 मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में हल्की श्रेणी का एवलांच आ सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में सिर्फ तीन दिन बारिश होने की उम्मीद है… बाकी पूरे महीने राज्य के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहेगा. इसी प्रकार अगले चौबीस घंटे के अंदर राज्य में कहीं भी बारिश के संकेत नहीं है…. इसलिए सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. जबकि मैदानी इलाकों में खासतौर पर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में कोहरा छाया रह सकता है.

दून में दिखने लगा गर्मी का असर
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है…दिन और रात के तापमान का ग्राफ अब चढ़ने लगा है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को दून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 26.8 दर्ज किया गया…जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री चढ़ कर नौ दर्ज हुआ है.