झारखंड के छात्र आंदोलन को मिला CJP का समर्थन!

झारखंड के छात्र आंदोलन को मिला CJP का समर्थन!
By New31 Uttarakhand

झारखंड की राजधानी रांची में JPSC (झारखंड लोक सेवा आयोग) और JSSC (झारखंड कर्मचारी चयन आयोग) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। अब इस आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी खुला समर्थन मिल गया है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि उनकी पार्टी छात्रों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और वे जल्द ही झारखंड जाकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि छात्रों की सभी न्यायसंगत मांगों का समर्थन किया जाएगा और उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा।

अभिजीत दीपके ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल CJP खुद को एक ‘प्रेशर ग्रुप’ के रूप में स्थापित करना चाहती है। उनका कहना है कि देश में युवाओं, छात्रों और आम जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए एक मजबूत प्रेशर ग्रुप की आवश्यकता है, जो सरकार पर जनहित में दबाव बना सके।

इस बीच, जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के बाद CJP ने अपने संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति तय करने के लिए दो दिवसीय कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर का आंदोलन केवल दिल्ली तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह देशभर के युवाओं की आवाज बनकर उभरा है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के बाद संगठन की जिम्मेदारियां और बढ़ गई हैं। इसी वजह से दो दिनों तक होने वाली बैठक में इस बात पर विस्तृत चर्चा की जाएगी कि देशभर के युवाओं के रोजगार, शिक्षा और भर्ती से जुड़े मुद्दों को किस तरह प्रभावी ढंग से उठाया जाए और संगठन की आगे की रणनीति क्या होगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.