हल्द्वानी बनभूलपुरा में चली JCB, मिनटों में ध्वस्त कर दी दो बिल्डिंग

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है..बता दें कि गुरुवार को दोनों ही टीमों ने पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 और 12 में 2 अवैध बिल्डिंग को जेसीबी से गिरा दिया..आपको बता दें कि अतिक्रमण को लेकर बीतो दिनों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष शिकायत पहुंची थी और उसके बाद उन्होंने छापा मारा तो कई अनियमितताएं सामने आई थी।

कुमाऊं कमिश्नर ने जेसीबी बुलाकर निर्माणधीन भवन को तोड़ने के निर्देश दिए थे। कमिश्नर की छापेमारी कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने न सिर्फ सरकारी कार्य में बाधा डाली बल्कि अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ अभद्रता भी की थी।

इस जुर्म में 5 नामजद और 200 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। भवन स्वामी को अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का वक्त दिया गया था… 2 दिन का समय दिए जाने के बाद नगर निगम और जिला विकास प्राधिकरण ने भारी पुलिस फोर्स के साथ संयुक्त रूप से दोनों अवैध बिल्डिंग को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया है।

YOUTUBE

जानकारी के अनुसार नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का कहना है कि एक तो अवैध निर्माण किया गया ऊपर से प्रशासन के साथ नोकझोंक की गई, जिस पर मुकदमे की कार्रवाई के साथ आज अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने कहा कि पूर्व में दिए गए नोटिस के बावजूद 2 दिन के भीतर निर्माण नहीं तोड़ा गया। इसलिए आज जेसीबी चलाकर अवैध बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.