अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के आने से कुछ यूं बदल गई जान्हवी कपूर की जिंदगी

By New31 Uttarakhand

 अभिनेत्री जान्हवी कपूर बॉलीवुड के जाने-माने परिवार से तल्लुक रखती हैं। एक्ट्रेस अपने पिता और भाई-बहन के साथ जब भी नजर आती हैं खूब चर्चा बटोरती हैं। अब एक बार फिर से जान्हवी अपने परिवार को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। जान्हवी ने मां श्रीदेवी के डेथ के बाद भाई अर्जुन कपूर और बहन अंशुला कपूर के उनकी लाइफ में आने के बारे में बता की है और बताया कि दोनों ने कैसे उन्हें और छोटी बहन खुशी कपूर को सपोर्ट किया। जान्हवी कपूर ने हाल में फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में अपने परिवार को लेकर बात की और इस दौरान अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया। लंबे समय के बाद अपनी लाइफ में अर्जुन और अंशुला के आने के बारे में एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि अर्जुन भैया और अंशुला दीदी के हमारे जीवन में आने से हम और अधिक सुरक्षित और मजबूत बन गए हैं। मेरे पास इसे बयां करने के लिए अच्छे शब्द नहीं हैं। जिंदगी के बाद के चरण में हमें एक बड़ी बहन और भैया मिल गए हैं। इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं और कहना चाहती हूं कि इससे अच्छा कुछ और हो ही नहीं सकता है।”

जान्हवी ने बोनी के सिंगल डैड होने के बारे में बताते हुए आगे कहा, “मुझे लगता है कि यह पापा के लिए नया है, लेकिन ईमानदारी से कहूं तो किसी और चीज से ज्यादा वो हमारे बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। हमारा रिश्ता पहले से और भी ज्यादा मजबूत और पारदर्शी बन गया है। मुझे लगता है कि हम चारों के उनके साथ बहुत अलग व्यक्तिगत संबंध हैं। मुझे यह पसंद है कि मैं और वह एक टीम की तरह महसूस करते हैं और मुझे पसंद है कि वह मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।”बता दें कि अर्जुन और अंशुला बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मोना श्रौरी के बच्चे हैं। वहीं जान्हवी और खुशी, बोनी और उनकी दूसरी पत्नी व दिवांगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटियां हैं।

Date : 24-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.