बता दे की सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। वहीं बी-टाउन का यह पॉपुलर कपल आने वाले हफ्ते में शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चर्चा है कि, वे जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करेंगे। मशहूर पैपराजी विरल भयानी सिद्धार्थ और कियारा की शादी कवर करने जा रहे हैं, यह हम नहीं बल्कि उनके द्वारा किया गया पोस्ट का दावा है।

साथ ही आपको बता दे की इस समय मीडिया में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की चर्चा जोरों पर हैं,और खबरें आ रही हैं कि बॉलीवुड का यह स्टार कपल 6 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी करने वाले हैं… हालांकि, अभी तक इसकी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई हैं, लेकिन पैपराजी अकाउंट विरल भयानी के पोस्ट पर सूर्यगढ़ पैलेस के द्वारा एक कमेंट किया गया है।

वहीं इस कमेंट से सिद्धार्थ और कियारा की शादी पर मुहर लगती दिख रही है। दरअसल, पैपराजी हैंडल विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट लिखा, ‘हम कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी को कवर करने के लिए जैसलमेर जा रहे हैं।’