बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला गाना बना जय श्री राम, जानिए मिले कितने मिलियन व्यूज

By New31 Uttarakhand

बता दें की फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के दिन नजदीक आ रहे हैं। इस फिल्म में भगवान राम, माता सीता और रावण के रोल में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान हैं। फिल्म का नया गाना ‘जय श्री राम राजा राम’ रिलीज होते ही छा गया है। इस गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है। वहीं गाने में प्रभास राम के अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। इस गाने को लाइव ऑर्केस्ट्रा के साथ रिलीज किया गया। अब यह वीडियो पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला वीडियो बन चुका है।लॉन्च के समय अजय-अतुल ने बताया कि जब वह गाना लॉन्च कर रहे थे तो उस वक्त उनको एक जादुई शक्ति का एहसास हुआ था। अब इस गाने को यूट्यूब पर पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बार देखा जा चुका है। आंकड़ों के अनुसार आदिपुरुष को 2,62,91,237 व्यूज और 4,84,186 लाइक्स मिले हैं, जिसने कि अक्षय कुमार के गाने क्या लोग तुम को पछाड़ दिया है। लॉन्च के वक्त गाने के बारे में बात करते हुए अजय ने कहा कि इस गाने की प्रेरणा गाने का नाम ही है।

वहीं यह पहला गाना था जिसे हमने फिल्म के लिए कंपोज किया था। जब हमें फिल्म ऑफर की गई थी, तब हमें इसके स्केल के बारे में बताया गया था। जब हम गाना कंपोज कर रहे थे तब श्री राम का नाम सुनते ही शक्ति और भक्ति अपने आप ही हमारे पास आ गई थी।अजय ने कहा यह पहली बार था जब हमारे गाने को इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किया गया था और हम दर्शकों की लाइव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही थीं, जिसे देखकर हम चौंक गए थे। हम आभारी हैं कि हमें ऐसे एंथम बनाने का मौका मिला है, जो आने वाले साल में लोगों के बीच में गूंजता रहेगा। इस दौरान उन्होंने गीतकार मनोज मुंतशिर का भी शुक्रिया अदा किया।आदिपुरुष का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर बेसब्र हो गए हैं। अब जय श्री राम गाने ने लोगों के एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है। ओम राउत निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान समेत कई एक्टर्स नजर आने वाले हैं। आदिपुरुष फिल्म 16 जून 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, लेकिन रिलीज से कई महीनों पहले से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। खूब सारे विवाद और ट्रोलिंग के बाद आदिपुरुष फिल्मी फैंस के बीच अपनी जगह में अब कामयाब होती दिख रही है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.