उत्तराखंड विधानसभा से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रेस वार्ता करते हुए सभी तदर्थ की भर्तियों को निरस्त करने की घोषणा की है। देर शाम ही समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। इसके अलावा विधानसभा सचिव को भी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने निलंबित कर दिया है।
विधानसभा में हुई भर्तियों को लेकर प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा युवाओं को निराश नही होना है, अनियमितताओं पर कार्यवाही के लिए कठोर रहेगी,जांच समिति ने रिपोर्ट सौंप दी है, मात्र 20 दिन में जांच रिपोर्ट पूरी की, विधानसभा कर्मियों ने पूरा सहयोग जांच में दिया ,जांच रिपोर्ट 214 पेज की है, जांच रिपोर्ट में 2016 ओर 2021 में जो तदर्थ नियुक्तियां हुई थी, उसमें अनियमितताएं हुई है, जांच समिति ने इन नियुक्तियों को निरस्त करने की मांग की,नियुक्तियों के लिए न विज्ञप्ति निकली, परीक्षा भी आयोजित नही हुई, सेवा योजना कार्यालय से भी डिटेल नही मांगी गई I
साल 2012 से 2016 तक 150 नियुक्तियां,
साल 2020 में 6 नियुक्तियां,
साल 2021 में 72 नियुक्तियां
निरस्त करने के लिए शासन को अनुमोदन किया है, शासन का अनुमोदन आने के बाद इन नियुक्तियों को निरस्त किये जाने का निर्णय भी लिया जा सकता है। विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया । वर्ष 2011 से पहले की नियुक्तियां रेगुलर है, उस पर भी लीगल राय ली जाएगी । वर्ष 2012 से लेकर 2021 तक की नियुक्तियां तदर्थ थी, जिसमे शासन ने नियुक्तियों की आज्ञा दी थी, इसलिए शासन को अनुमोदन के लिए भेजा है ।
Date -23/09/2022