इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के फाइनल में आज (26 मई) कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच भिड़ंत है। इस मुकाबले में SRH की कमान पैट कमिंस तो KKR की कप्तानी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं। दरअसल आईपीएल 2024 का फाइनल कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। लेकिन इस बार देखने वाली बात यह कि कोलकाता क्या तीसरी बार चैंपियन बनती है या हैदराबाद दूसरी बार ख़िताब अपने नाम करती है। दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का यह तीसरा आईपीएल फाइनल है तो वही केकेआर (KKR) चौथी बार आईपीएल का फाइनल खेलने वाली है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शानदार सफर तय करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वहीं SRH अनुभवी पैट कमिंस के नेतृत्व में शानदार खेल का प्रदर्शन किया है। यहां हम दोनों टीमों के उन खिलाड़ियों की बात करने जा रहे है जो मैच को किसी भी मोड़ से पलटने का दम रखते है।
वही आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले से पहले चेन्नई के मौसम पर एक नजर डालें तो 26 मई को चेन्नई में शाम को बादल छाए रहेंगे और इसलिए ओस बहुत कम होगी, जिससे एक बार फिर कप्तानों को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। तापमान 34 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। एक्यूवेदर के रिपोर्ट के अनुसार, शाम 7 बजे ह्यूमिडिटी 61 प्रतिशत से बढ़कर रात 11 बजे 68 प्रतिशत हो जाएगी। वहीं पूरे दिन बारिश की संभावा 4% है। जोकि काफी कम है। ऐसे में मैच के दौरान बारिश नहीं होने की संभावा है। हालांकि मैच से एक दिन पहले यानी कि 25 मई को थोड़ी बहुत बारिश हुई है, जिसके कारण केकेआर की टीम को अपना आखिरी प्रैक्टिस सेशन रद करना पड़ा।