IPL के स्टारों का एशिया कप में बुरा हाल, एक-दो नहीं, पूरे 7 खिलाड़ी रहे भारत की हार के विलेन

By New31 Uttarakhand

एशिया कप 2022 के सुपर-4 के एक बेहद खास मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका के आगे घुटने टेक दिए। 6 विकेट से मिली हार के बाद वह लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। इस मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीता था और पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। इससे पहले भारत को सुपर-4 राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। उसकी किस्मत अब अफगानिस्तान और श्रलंका के हाथों में हैं। भारत ने जो दो मैच टूर्नामेंट में जीते वह पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ लीग लेवल के थे।

6 टीमों वाली इस टूर्नामेंट में इतना बुरा हाल है तो सवाल यह है कि कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ आईसीसी टूर्नामेंट कैसे जीतेंगे? पिछले 6 महीने से लगातार एक्सपेरिमेंट्स कर रही टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छोड़कर किसी भी टीम के खिलाफ सही प्लेइंग इलेवन मैदान पर नहीं उतार सकी। रविंद्र जडेजा और आवेश खान अनफिट हुए तो पूरा प्लान ही बैकफायर हो गया। वही टीम में हार्दिक को छोड़कर कोई ऑलराउंडर की भूमिका में नहीं था, जबकि अक्षर पटेल बाहर बैठे थे और दीपक हुड्डा को मैदान पर होते हुए भी गेंदबाजी नहीं दी गई। सूर्यकुमार यादव ने हाल में रोहित के साथ ओपनिंग में अच्छा किया था वह विकल्प हो सकते थे। ऐसे में दिनेश कार्तिक को भी मौका मिल सकता था। दूसरी ओर, पंत के साथ भी ऐसा ही है। सवाल यह है कि क्या रोहित शर्मा की कप्तानी वाली थिंकटैंक में कड़े फैसले लेने की हिम्मत ही नहीं है? भारतीय टीम को अब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले पर निर्भर रहना होगा। लगातार दो मैचों में मिली हार के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए हैं।

Date – 07/September/2022
Pennde By Srijan Singh

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.