पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा तक पहुंची सीमा हैदर और सचिन को लेकर जांच एजेंसियां जुटा रही साक्ष्य

By New31 Uttarakhand

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते रबूपुरा तक पहुंची सीमा हैदर और सचिन को लेकर जांच एजेंसियां लगातार साक्ष्य जुटा रही हैं। इसलिए जब तक पूरी जांच पड़ताल नहीं होती है, तब तक दोनों पुलिस की निगरानी में ही रहेंगे। उन्हें किसी और से नहीं मिलने दिया जा रहा है। वहीं, सीमा कई इंटरव्यू में ये कहती नजर आ रही है कि अब वह पूछताछ से थक चुकी है और सीमा ने जो सच है वहीं बताया है।दरअसल, सीमा हैदर ने जिस आधार कार्ड से पासपोर्ट बनवाया था, उसमें तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बता दें की इसके बाद जांच एजेंसियों का संदेह और गहरा गया।और बात ये भी सामने आ रही है की तीन दिन से पुलिस ने उनको मीडिया या बाहरी लोगों से नहीं मिलने दिया है। जांच एजेंसियों को कुछ और पूछताछ करनी है, इसलिए लगातार पुलिस और एजेंसी के अधिकारी रबूपुरा में डेरा डाले हुए हैं। और जगह बदल-बदल कर पूछताछ कर रही है .वहीं सचिन के घर पर पुलिस बल तैनात है और जांच के दौरान अन्य लोग बाधा न पहुंचा पाए, इसके लिए अधिकारी जगह बदलकर सीमा-सचिन से पूछताछ करते हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.