भारत का कमाल, शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने गोल्ड पर किया कब्जा

By New31 Uttarakhand

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है. आज टेबल टेनिस के मिकस्ड डबल्स के फाइनल मुकाबले में भारत की शानदार जोड़ी शरथ कमल और श्रीजा अकुला ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर अपना कब्जा जमा लिया है| फाइनल के मुकाबले में उन्होंने मलेशिया के जावेन चून और केरेन लाइन को 4-1 से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दोनों भारतीय जोड़ी ने इतिहास रच दिया है|

टेबल टेनिस में भारत ने एक और गोल्ड मेडल जीत लिया है| मिक्स्ड डबल्स में भारत के अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला की जोड़ी ने मलेशिया की जेवेन चूंग और केरेन लीन की जोड़ी को 11-4, 9-11, 11-5, 11-6 से हराकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने यह मुकाबला 4-1 से अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने चार गेम जीते, वहीं मलेशिया की जोड़ी को सिर्फ एक गेम में जीत नसीब हुई|

किदांबी श्रीकांत ने जीता बैडमिंटन में ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है. अब भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में सिंगापुर के जिया हेंग तेह को लगातार गेमों में 21-15, 21-18 से हरा दिया. इसके साथ ही भारत के पदकों की संख्या 51 हो गई है. दरअसल, इस मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत पैरों के चोट से जूझ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस चोट को आड़े नहीं आने दिया|
स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल ने जीता ब्रॉन्ज

वहीं, स्क्वैश में दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. भारतीय जोड़ी ने इस ब्रॉन्ज मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया की लोब्बन डोना और पिले कैमरून की जोड़ी को 2-0 से हराया. पल्लीकल और सौरव ने पहला गेम 11-8 और दूसरा गेम 11-4 से जीता|

PENNDE BY –SONIYA RANA
DATE- 08-08-2022

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.