इंडियन रेलवे: घने कोहरे के कारण रेलवे की ये 32 ट्रेनें चल रहीं लेट, यहां देखें अपडेटेड लिस्ट

By New31 Uttarakhand

बढ़ती ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है..बता दें कि ऐसे में रेलवे ने भी घने कोहरे को देखते हुए 32 ट्रेनें लेट हो गई हैं। रेलवे ने इसे लेकर जानकारी दी है। देश के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया है। लेट होने वाली इन ट्रेनों में मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इससे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और प. बंगाल के रेल रूट ज्यादा प्रभावित हुए हैं। नई दिल्ली आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों शनिवार को लेट हो गईं है। जो लोग रोजाना या आज 1 जनवरी को ट्रेन से सफर करने वाले हैं, वे नीचे दी गई लिस्ट को जरूर चेक कर लें।

ये रही प्रमुख ट्रेनों के नाम

02569- दरभंगा- नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस
12801- पुरी नई दिल्ली पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
12397- गया नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस
13413- मालदा टाउन- दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस
02563- बरौनी नई दिल्ली क्लोन एक्सप्रेस
12555- गोरखपुर बठिंडा गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस
12303- हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
12275- प्रयागराज नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस

पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे की मार

आज सुबह-सुबह दिल्ली के कई इलाकों में इतना कोहरा था कि 4 से 5 मीटर की विजिबिलिटी थी। वहीं, यूपी में शहरों में भी शीत लहर का असर है, कई शहरों में टम्परेचर 5 डिग्री के नीचे है। भयानक सर्दी और कोहरे की वजह से रेलवे की कई ट्रेनें लेट हो गई हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.