Indian Idol-12 फेम सायली ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ की शादी 

By New31 Uttarakhand

‘सुपरस्टार सिंगर 2’ की कप्तान और ‘इंडियन आइडल 12’ फेम सायली ने 24 अप्रैल को मुंबई के कल्याण के रॉयल गार्डन में बॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं |सोशल मीडिया पर सायली की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं| उन्होंने ठेठ महाराष्ट्रीयन अंदाज में शादी की, दोनों ने पिछले साल ही सगाई की थी | लोग सोशल मीडिया पर इस कपल को शादी की जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं |

सायली ने शादी की तस्वीर और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं | वे पिंक बॉर्डर वाली पीली साड़ी और बैंगनी रंग के शॉल में कमाल की लग रही हैं |वीडियो में, सायली की मुस्कान से उनकी खुशी साफ झलक रही है | सिंगर के ब्वॉयफ्रेंड धवल ने अपने सफेद कुर्ता-पायजामा और मैचिंग पगड़ी के साथ बैंगनी रंग का शॉल कैरी किया हुआ है | सिंगर ने मराठी रीति-रिवाजों के हिसाब से शादी की है | सायली के दोस्त और ‘इंडियन आइडल 12’ फेम अरुणिता कांजीलाल, दानिश और निहाल समेत उनके कुछ और दोस्तों ने भी शादी में शिरकत की |

सायली कांबले ‘इंडियन आइडल 12’  से मशहूर हुई थीं |उन्होंने आज अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल से पारंपरिक मराठी स्टाइल में शादी की | धवल ‘इंडियन आइडल’ के समय से सायली के साथ रहे हैं | बता दें कि सायली ने मंगतेर और पिता के प्रेरित करने पर ‘इंडियन आइडल 12’ का ऑडिशन दिया था |

Date : 25-अप्रैल-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.